प्रेमचंद जयंती व अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशीप पर चर्चा

SARJU PRASAD SAHU

September 14, 2025

कसडोल -: दिनांक  11/09/2025 को 02.00 – 4:00 बजे शासकीय नवीन महाविद्यालय, सोनाखान ,कसडोल में प्रेमचंद जयंती और स्कालरशिप पर विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया । जिसमें 40 युवा छात्र और 6 प्राध्यापक प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ शामिल हुये ।

इस दौरान अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन से संस्थान सदस्य के रूप में चंद्रशेखर व नरेन्द्र शामिल रहे व छात्रों को विविध मुद्दों पर विस्तार से जानकारी प्रदान किए । इस दौरान इन बिन्दुओं पर फोकस किया गया ।

1 प्रेमचंद जयंती के उद्देश्य, 2 संस्थान का परिचय, 3 अज़ीम प्रेमजी स्कालरशीप के संदर्भ में जानकारी, 4 लिंग असमानता पर आधारित मूवी स्क्रीनिंग व चर्चा, 5 प्रश्न मंच – प्रेमचंद एवं संवैधानिक मूल्य, 6 यूथ ग्रुप निर्माण के संदर्भ में चर्चा, 7 पोस्टर प्रदर्शनी और चर्चा पर फोकस किया गया । इस दौरान प्रथम वर्ष के छात्राओं को विशेष रूपसे संबोधित किया गया ।

शासकीय नवीन महाविद्यालय सोनाखान ,कसडोल में विस्तार से प्रेमचंद के जीवन व उनके रचनाओं पर विमर्श किया गया। साथ ही 10 सितम्बर से 30 सितम्बर तक अज़ीम प्रेमजी स्कालरशीप हेतु ऑनलाइन फॉर्म जमा करने व इसके बारे में विस्तार से बताया गया। स्कॉलरशीप से सम्बंधित जानकारी प्रथम वर्ष के छात्राओं के साथ PPT के माध्यम कर साझा किया गया ।स्कॉलरशीप से संबंधित चर्चा के बाद, प्रेमचंद पर आधारित चर्चा हुई । ज़ेंडर असमानता पर आधारित मूवी पर बातचीत किया गया।इसके बाद प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। हिन्दी विभाग के प्रभारी प्राध्यापक निर्वेश दीक्षित सांचलक की भूमिका में रहे। प्राचार्य आर सी जोशी सर ने अधिक से अधिक फॉर्म जमा करने के लिए प्रेरित किये और समानता आधारित समाज में युवाओं को प्रेरित किया कि इंसान का महत्व हैं इसे पहचानना हैं और किसी भी तरह के भेदभाव न हो इस पर ज़ोर देना हैं ।चंद्रशेखर ने संस्थान का परिचय विस्तार से बताये। पोस्टर प्रदर्शनी पर विस्तार से बातचीत हुई । अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन के बारे में विस्तार से चन्द्रशेखर ने बताया । इस अवसर पर मुंशी प्रेमचंद, जेंडर असमानता , स्कालरशिप तथा प्रश्न मंच पर नरेन्द्र ने विस्तार से बात रखी।छात्रावृति प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने समापन व धन्यवाद ज्ञपित किए

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

1 thought on “प्रेमचंद जयंती व अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशीप पर चर्चा”

Leave a Comment