प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 20 अप्रैल को

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

April 15, 2025

जिला ब्यूरो चीफ/तोषन प्रसाद चौबे

बलौदाबाजार, 15 अप्रैल 2025/मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रदेश के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु परीक्षा की तिथि निर्धारित की गई है। उक्त परीक्षा तिथि 20 अप्रैल को प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 1:00 बजे तक होगा। प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों के सत्र 2025-26 की कक्षा 9वी में चयन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र विभाग की वेबसाइट
https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail पर जाकर 20 अप्रैल 2025 तक डाउनलोड कर सकते है।अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास संयुक्त जिला कार्यालय बलौदाबाजार में संपर्क कर सकते है।

सह संपादक

Share this content:

1 thought on “प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 20 अप्रैल को”

Leave a Comment