बलौदाबाजार, 14 नवंबर 2025/ प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ब्लॉक लवन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 16 नवंबर रविवार को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे सतनाम भवन लवन में होगा।
इस समारोह में प्रदेश अध्यक्ष एल.एल. कोशले मुख्य अतिथि होंगे, जबकि जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र बंजारे कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में —
सुश्री इंदू जांगड़े (सभापति जिला पंचायत),
प्रदेश उपाध्यक्ष सरजू प्रसाद घृतलहरे,
प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे,
जिला अध्यक्ष दीपक घृतलहरे,
पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र चतुर्वेदी,
गणेश बघेल, सुशील बंजारे, कुमार भारद्वाज,
सुखनंदन बघेल, उमा अनंत, किशोर नवरंगे,
सुरेश कोशले, मैनेजर डहरिया एवं बनवारी बार्वे शामिल रहेंगे।
इसके अलावा ब्लॉक अध्यक्ष —
सी.एस. सांडे (कसडोल),
देवेंद्र पात्रे (बलौदाबाजार),
महेश ढीढी (पलारी),
टेकराम मिरी (भाटापारा),
राजमहंत मार्कण्डेय (सिमगा)
समारोह में शामिल होंगे।
नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र डहरिया ने जिला एवं ब्लॉक के सभी सामाजिक पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पंच-सरपंच एवं समाज के वरिष्ठजनों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।