बिलाईगढ़ -: विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचकर भारत की महान नेताओं — देश की पहली महिला प्रधानमंत्री, आयरन लेडी के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय इंदिरा गांधी तथा लौह पुरुष स्वर्गीय सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित कर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम के दौरान युधिष्ठिर नायक ने कहा कि इंदिरा गांधी जी का योगदान भारतीय राजनीति और राष्ट्र निर्माण में अमिट है। उन्होंने अपने अदम्य साहस, दूरदर्शिता और सशक्त नेतृत्व से भारत को विश्व पटल पर मजबूत पहचान दिलाई।
वहीं उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल को भारत के एकीकरण के महान शिल्पकार बताते हुए कहा कि पटेल जी के दृढ़ संकल्प और राष्ट्रनिष्ठा के कारण ही भारत आज एक अखंड राष्ट्र के रूप में खड़ा है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जान मोहम्मद खान, मुरलीधर मिश्रा, धनीराम नाग, सुखलाल निषाद और हेमलाल पटेल ने भी पुष्प अर्पित कर दोनों महान नेताओं के योगदान को नमन किया।