पूर्व जनपद सदस्य का भतीजा 13 साल का निखिल लापता, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल — रविवार बाजार से गायब हुआ निखिल सांडे, अब तक नहीं मिला कोई सुराग

TEJASWI NATH SONI

November 4, 2025

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ क्षेत्र से एक 13 वर्षीय बालक के लापता होने की खबर ने पूरे इलाके को चिंतित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, नवागढ़ थाना क्षेत्र के कोटिया गांव निवासी और पूर्व जनपद सदस्य महेश सांडे के भतीजे निखिल सांडे (13 वर्ष) का रविवार शाम से कोई अता-पता नहीं है।

बताया गया कि 02 नवंबर 2025 को निखिल अपने घर कोटिया से रेंजर साइकिल लेकर राछा के रविवार बाजार में सब्जी लेने गया था, लेकिन शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवारवालों की चिंता बढ़ गई।

पहले तो परिजनों ने खुद बाजार और आसपास के इलाकों में तलाश की, रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि निखिल आखिरी बार ख़ैरताल और मिसदा गांव के सीसीटीवी फुटेज में अपनी साइकिल से जाते हुए दिखाई दिया था।

लापता होने के समय निखिल ने हरा रंग का टी-शर्ट, काला पैंट पहन रखा था और वह काले रंग की रेंजर साइकिल पर था। निखिल को छत्तीसगढ़ी और हिंदी भाषा आती है, रंग गोरा और चेहरा काला बताया गया है।

परिजनों ने नवागढ़ थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है, बावजूद इसके, 03 नवंबर 2025 तक बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया है।

निखिल के लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्चे के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है, तो कृपया नजदीकी थाना या परिजनों को तत्काल सूचित करें, ताकि निखिल को सकुशल घर लाया जा सके।

समाचार लिखे जाने तक बच्चे को आखिरी बार मिसदा सड़क पर देखा गया था।

📞 संपर्क हेतु मोबाइल नंबर:
9669862286, 7866843765

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment