पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल आई जी और पुलिस कप्तान बदले गए । श्रीमती भावना गुप्ता बलौदा बाजार के नए पुलिस कप्तान बनाए गए।

MOTI LAL

April 20, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग ने 20 वरिष्ठ आई पी एस अधिकारियों की जिम्मेदारी बदलते हुए स्थानांतरण आदेश जारी किया है। भारतीय पुलिस सेवा के आई जी रैंक के अधिकारियों के भी स्थानांतरण किया गया है वहीं कई जिलों के पुलिस कप्तानों के प्रभार बदले गए है।

पुलिस कप्तानों के स्थानांतरण आदेश जारी

 

छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग द्वारा जारी आदेश का अवलोकन कर देख सकते है कौन कहां के आई जी और नए पुलिस कप्तान बनाए गए है।

बता दे बलौदा बाजार में  संयुक्त जिला कार्यालय आगजनी के बाद जिले में नियंत्रण स्थापित करने हेतु तेज तर्रार वरिष्ठ आई पी एस विजय अग्रवाल की पदस्थापना किया गया था। नए आदेश के अनुसार विजय अग्रवाल दुर्ग के पुलिस अधीक्षक बनाए गए है जबकि बलौदा बाजार की जिम्मेदारी दमदार शसक्त महिला श्रीमती भावना गुप्ता को पुलिस अधीक्षक बनाए गए है।

सरकार द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद यह बहुत बड़ा फेरबदल किया गया है ।

पुलिस कप्तानों के स्थानांतरण आदेश जारी

 

प्रधान संपादक

Share this content:

1 thought on “पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल आई जी और पुलिस कप्तान बदले गए । श्रीमती भावना गुप्ता बलौदा बाजार के नए पुलिस कप्तान बनाए गए।”

Leave a Comment