पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, 01 अपचारी बालक सहित 02 आरोपी गिरफ्तार — थाना सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

TEJASWI NATH SONI

October 21, 2025

थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम खटियापाटी में हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए, पुरानी रंजिश पर से एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाले 01 अपचारी बालक सहित 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि दिनांक 17.10.2025 की शाम लगभग 7:45 से 8:30 बजे के बीच ग्राम खटियापाटी स्थित पंचायत भवन के सामने आरोपियों ने मृतक हरीश शायर उर्फ भका पर हमला किया। पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने पहले हाथ-मुक्के से मारपीट की और फिर चाकू से पेट में घातक वार कर उसकी हत्या कर दी।
घटना के दौरान आरोपियों ने दो अन्य युवकों — दीप कुर्रे एवं साहिल शायर — पर भी चाकू से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

मामले में थाना सिटी कोतवाली ने अपराध क्र. 1009/2025 धारा 103(1), 109(1), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में पुलिस टीम ने घटनास्थल के साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान एवं साइबर सेल से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक अपचारी बालक शामिल है, जबकि दूसरे आरोपी की पहचान अजय गेंडरे उर्फ सोनू (उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम धनगांव) के रूप में हुई है।
अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की विशेष टीम संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
फिलहाल, दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है और मामला विवेचना में है।


🔖 आरोपियों के नाम:

1️⃣ अजय गेंडरे उर्फ सोनू, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम धनगांव
2️⃣ अपचारी बालक (एक नफर)

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment