बलौदाबाजार 15 अक्टूबर 2025 प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने जिले के नागरिकों के जीवन में नई रोशनी भर दी है। इस योजना से घरों में सूर्य ऊर्जा का उजाला फैलने के साथ ही लोगों के चेहरे पर खुशहाली भी लौट आई है।
पंचशील नगर निवासी सुबोध वर्मा ने अपने घर पर इस योजना के तहत सोलर सिस्टम लगवाकर न सिर्फ बिजली बिल से राहत पाई है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं। वर्मा ने बताया कि उन्हें योजना की जानकारी इंस्टाग्राम के माध्यम से मिली थी। पहले हर महीने बिजली बिल चिंता का कारण बनता था, लेकिन जुलाई में सोलर सिस्टम लगने के बाद से यह चिंता खत्म हो गई है। अब घर का हर कोना उजाले से भरा है और अच्छी बचत भी हो रही है।प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी और सरल प्रक्रिया ने आम नागरिकों में नई उम्मीदें जगाई हैं। जिले में बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़कर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।
समाज के लिए प्रेरणादायक पहल