पालना क्रेश कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती के लिए आवेदन 20 जून तक।

SARJU PRASAD SAHU

June 9, 2025

सरजू प्रसाद साहू।

बलौदाबाजार-: 9जून 2025/महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बलौदाबाजार एकीकृत बाल विकास परियोजना में पालना क्रेश कार्यकर्ता के 2 एवं सहायिका के 2 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पालना क्रेश कार्यकर्ता के 2 पद के लिए शहीद सुशील कुमार मसीह वार्ड-2 एवं संयुक्त जिला कार्यालय बलौदाबाजार शामिल हैं।इसी तरह पालना क्रेश सहायिका के 2 पदों के लिए शहीद सुशील कुमार मसीह वार्ड-2 एवं संयुक्त जिला कार्यालय बलौदाबाजार शामिल है।

आवेदन करने के अंतिम तिथि 20 जून 2025 तक कार्यालयीन समय में सायं 5.30 बजे तक कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदाबाजार, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छ.ग.) के पते पर अपना आवेदन पत्र पंजीकृत डाक, सामान्य डाक एवं व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकते है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment