पलारी पुलिस ने निभाई मानवता की मिसाल, अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार

TEKRAM KOSLE

September 27, 2025

रिपोर्टर टेकराम कोसले

Masb news

बलौदाबाजार, 27 सितम्बर 2025। थाना पलारी पुलिस ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। ग्राम कोदवा में सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक के वारिशान अथवा परिजन सामने न आने पर थाना पलारी में पदस्थ पुलिसकर्मियों ने स्वयं आगे बढ़कर मृतक का अंतिम संस्कार किया।

दुर्घटना में हुई थी मौत

26 सितम्बर 2025 को ग्राम कोदवा में सड़क हादसे में एक अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस द्वारा पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूरी की गई। लेकिन मृतक की पहचान और परिजन की जानकारी न मिलने से शव अस्पताल में ही पड़ा रहा।

पुलिसकर्मियों ने निभाई जिम्मेदारी

ऐसे में थाना पलारी में पदस्थ सहायक आरक्षक राजेंद्र ठाकुर और आरक्षक कृष्णा यादव ने आगे बढ़ते हुए मृतक का अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। दोनों पुलिसकर्मियों ने विधि-विधान से सम्मानपूर्वक मृतक का दाह संस्कार किया।

मानवता का दिया संदेश

इस कदम से न सिर्फ दिवंगत आत्मा को शांति मिली बल्कि पुलिस कर्मियों ने समाज को भी यह संदेश दिया कि इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है। उनकी इस पहल की सराहना स्थानीय लोगों और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने की है।

सह संपादक

Share this content:

1 thought on “पलारी पुलिस ने निभाई मानवता की मिसाल, अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार”

Leave a Comment