पलारी नगर में लोहे के फावड़ा से वारकर गंभीर चोंट पहुंचाने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

SARJU PRASAD SAHU

June 15, 2025

सरजू प्रसाद साहू।

पलारी थाना -: दिनांक 15.06.2025 आरोपी चाचा द्वारा रिश्ते में अपनी भतीजी के पति को पैतृक मकान विवाद पर मारपीट कर पहुंचाया गया गंभीर चोंट

दिनांक 14.06.2025 को प्रार्थिया वैष्णवी पुरैना निवासी ग्राम कोहरौद द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह अपने पति दिलहरण पुरेना के साथ दिनांक 13.06.2025 को अपने मायके पलारी वार्ड क्रमांक 08 में शासकीय दुकान से चावल लेने आई थी। प्रार्थिया के माता-पिता का पहले से स्वर्गवास हो चुका है, जिनके मकान में आरोपी चाचा धुरेंद्र धृतलहरे एवं चाची रहते हैं, जिनके साथ पैतृक मकान का वाद-विवाद चल रहा है। कि शाम करीबन 04:00 बजे पति दिलहरण पुरैना आरोपी चाचा धुरेंद्र धृतलहरे के घर गए थे। इस दौरान आरोपी धुरेंद्र धृतलहरे एवं उसकी पत्नी द्वारा जान से मारने की नीयत से पति दिलहरण के साथ लोहे के फावडा से सिर में वारकर गंभीर चोंट पहुंचाया गया है तथा हाथ मुक्का आदि से मारपीट करने से सिर, गले, कान आदि में भी गंभीर चोंट आया है। मारपीट करने पश्चात दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए।

कि रिपोर्ट पर थाना पलारी में अपराध क्रमांक 201/2025 धारा 109,3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना पलारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी चाचा धुरेंद्र धृतलहरे को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा पूर्व में चले आ रहे पैतृक मकान विवाद को लेकर अपनी पत्नी के साथ मिलकर प्रार्थिया के पति दिलहरण पुरेना के साथ लोहे के फावडा एवं हांथ मुक्का आदि से मारपीट कर उसे गंभीर चोट पहुंचाना स्वीकार किया गया है। कि प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 14.06.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण में एक आरोपी फरार है जिसकी सरगर्मी से पतातलाश जारी है। प्रकरण विवेचना में है।

 

आरोपी- धुरेंद्र धृतलहरे उम्र 50 साल निवासी वार्ड क्रमांक 08 रानीसागर वार्ड पलारी थाना पलारी

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment