पलारी नगर पंचायत वार्ड 12 में वीर शिवाजी की मूर्ति भेंट कर यादव समाज का सम्मान पार्षद राधा वर्मा और भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भोला वर्मा ने दी एकता और स्वाभिमान का संदेश

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

November 2, 2025


पलारी।
पलारी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 12 में वार्ड की लोकप्रिय पार्षद श्रीमती राधा वर्मा एवं भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री भोला वर्मा ने यादव समाज के बंधुओं को वीर शिवाजी महाराज की स्मृति मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर यादव समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

पार्षद राधा वर्मा ने कहा कि वीर शिवाजी महाराज हमारे राष्ट्र गौरव हैं। उनका जीवन साहस, नीति और देशभक्ति की मिसाल है। उनकी प्रतिमा हमें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाती रहेगी।
भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री भोला वर्मा ने कहा कि *“यादव समाज हमेशा से संस्कृति, सभ्यता और समाज सेवा में अग्रणी रहा है। यह समाज अपने संस्कारों, एकता और योगदान के लिए जाना जाता है। वीर शिवाजी की मूर्ति समाज में स्वाभिमान और प्रेरणा का प्रतीक बनेगी।”*
यादव समाज के बंधुओं ने इस पहल के लिए पार्षद वर्मा दम्पति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य समाज में आपसी सौहार्द और सम्मान की भावना को और मजबूत करते हैं।
स्थानीय नागरिकों ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि *“वीर शिवाजी जैसे महानायक की स्मृति हमें हमेशा यह प्रेरणा देती है कि समाज और राष्ट्र की सेवा ही सच्ची देशभक्ति है।”*
पलारी क्षेत्र में इस पहल की चर्चा पूरे दिन बनी रही। सोशल मीडिया पर भी पार्षद राधा वर्मा और भोला वर्मा के इस सामाजिक योगदान की प्रशंसा की जा रही

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment