पत्रकार शैलेन्द्र साहू पर आधा दर्जन लोगों ने किया जानलेवा हमला,02 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

SARJU PRASAD SAHU

June 3, 2025

सरजू प्रसाद साहू।

पत्रकारों पर लगातार हो रहे घटनाएं फिर सामने आया जिला रायगढ़ में एक मामले

रायगढ़ -: 02 जून 2025, घटना कल 01 जून 2025 शाम की बताया जा रहा है। जब पत्रकार शैलेन्द्र साहू अपने किसी मित्र से मिलने कोड़ातराई गए हुए थे। तब वापसी के दौरान कोड़ातराई की मुख्य सडक़ में कुछ बाइक सवार लोगो ने उनकी कार को ओवरटेक किया और कार के सामने बाइक अड़ाकर शैलेन्द्र साहू को कार से बाहर खींच कर निकाल लिया।और बहुत बड़ा पत्रकार बनता है कह कर उन पर लगातार मारपीट करते हुए जानलेवा हमला कर दिया।अप्रत्याशित हुए हमले से शैलेन्द्र साहू पूर्ण रूप से बहुत घबरा गया। इधर शैलेन्द्र साहू ने बताया कि हमलावर 07 से 08 लोग थे और उन्होंने किसी भारी चीज और ईंट से उस पर हमला किया है। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई है। बहरहाल घटना के कुछ घंटों के भीतर ही हमला करने वाले लोगों में से 02 आरोपी को जूटमिल पुलिस ने हिरासत में ले कर आगे की कार्यवाही कर रहे है।

आज के दौर में चाहे ग्रामीण या शहरी क्षेत्रों की बात करे तो पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन प्रदेश भर में कहीं न कहीं पत्रकारों पर जानलेवा हमले तरह – तरह विभिन्न मामले में फंसाने की साजिश रची जा रही हैं।

पत्रकारिता करना जान जोखिम में डाल कर करना पड़ रहा हैं और शासन – प्रशासन द्वारा पत्रकार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कानून बनाने के ऊपर कोई विशेष पहल नहीं किया जा रहा हैं। प्रदेश भर के पत्रकार संगठन द्वारा लगातार मांग पत्र सौंपा गया है और पत्रकारों पर लगातार हो रहे घटनाओं से अवगत कराया जाता रहा हैं।

अपराधियों भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्यवाही नहीं कर खानापूर्ति किए जाने से उनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। शासन – प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा पत्रकारों पर लगातार जानलेवा हमले करने वाले पर शिकंजा कसा जाना चाहिए।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment