
रिपोर्टर टेकराम कोसले
Masb news
पत्थलगांव (जशपुर)। जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां चार लोगों ने मिलकर एक ग्रामीण की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल ग्रामीण ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह पूरा विवाद जंगल से जलाऊ लकड़ी लाने को लेकर हुआ था। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना नर्सरी जंगल क्षेत्र की है। मृतक रोजमर्रा की जरूरत के लिए लकड़ी काटने गया था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि चारों आरोपियों ने मिलकर उसकी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर पत्थलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी से पूछताछ जारी है।
पत्थलगांव एसडीओपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 34 भादंवि के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि विवाद जलाऊ लकड़ी काटने को लेकर हुआ था।