नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

SARJU PRASAD SAHU

May 27, 2025

सरजू प्रसाद साहू कसडोल।

बलौदा बाजार -:थाना सिटी कोतवाली दिनांक 26.05.2025 ,आरोपी द्वारा सांई ट्रस्ट में जी.पी. कोऑर्डिनेटर की पोस्ट पर नौकरी लगाने के नाम पर किया गया ठगी,आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर नौकरी लगाने के नाम पर ₹3,50,000 रकम लेकर की गई ठगी

प्रार्थिया द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी पदमन साहू एवं अन्य द्वारा प्रार्थिया को सांई ट्रस्ट में भर्ती चलने एवं उसमें जी.पी कोऑर्डिनेटर के पद पर नौकरी लगाने का प्रार्थिया को झांसा दिया गया, जिस पर प्रार्थिया द्वारा फोन-पे एवं नगदी सहित कुल ₹3,50,000 आरोपियों को दिया गया*। साथ ही आरोपियों द्वारा प्रार्थिया को झांसे में लेते हुए उसे जॉइनिंग लेटर भी दिया गया, किंतु प्रार्थना की नौकरी नहीं लगी। कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 689/2023 धारा 420,34 भादवि का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

रिपोर्ट दर्ज होते ही प्रकरण में संलिप्त आरोपी फरार हो गए थे, जिसकी थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा सरगर्मी से पता तलाश किया जा रहा था। *प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा जांच विवेचना कार्यवाही करते हुए आरोपी पदमन कुमार साहू को हिरासत में लिया* गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रार्थिया को नौकरी लगाने के नाम पर उसे ₹3,50,000 रकम लेकर की ठगी करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 26.05.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है प्रकरण विवेचना में है

आरोपी- पदमन कुमार साहू उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम रायकोना थाना सरसीवा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment