नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारियों ने लिया पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा का आशीर्वाद

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

August 28, 2025

जिला ब्यूरो चीफ/ तोषन प्रसाद चौबे

भाटापारा भाजपा कार्यालय में आज भाजपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष श्री नंदकुमार वर्मा ने पूर्व अध्यक्ष सरपंच संघ पलारी श्री चरण दास तेहरवंश, प्राधिकृत अधिकारी सेवा सहकारी समिति कोसमंदी श्री सुरेंद्र वर्मा, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य श्री लोकेश यदु और भाजपा मंडल रोहांसी उपाध्यक्ष श्री चूड़ामणि साहू के साथ मिलकर पूर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री शिवरतन शर्मा से सौजन्य भेंट की।

भेंट के दौरान सभी नेताओं ने श्री शर्मा को गुलदस्ता भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने इस अवसर पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और श्री शर्मा जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा ने अपनी विचारशील बातों और मार्गदर्शन से पदाधिकारियों को प्रेरित किया। इस सौजन्य भेंट ने पार्टी में संगठनात्मक एकता और जोश को प्रदर्शित किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इस मौके पर संगठन की मजबूती और आगामी चुनौतियों का सामना करने के लिए दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment