नगर पंचायत रोहांसी में दशहरा की धूम, समिति ने थामा आयोजन का जिम्मा

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

September 20, 2025

जिला ब्यूरो चीफ/तोषन प्रसाद चौबे

रोहांसी। नगर पंचायत रोहांसी में इस वर्ष दशहरा महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष दशहरा उत्सव समिति का गठन किया गया है। समिति का गठन नगर पंचायत अध्यक्ष नंदेश्वर साहू के मार्गदर्शन में किया गया।

समिति में अध्यक्ष की जिम्मेदारी शिवा साहू को सौंपी गई है, जबकि उपाध्यक्ष दीपक साहू होंगे। सचिव के रूप में होरीलाल साहू तथा सह सचिव के रूप में नोहर मारकंडेय जिम्मेदार होंगे। कोषाध्यक्ष मोरज साहू होंगे। समिति में सलाहकार के रूप में चेतन पैकरा, राजेन्द्र साहू, राहुल साहू और पप्पू शामिल हैं, वहीं संरक्षक की भूमिका रेवा, अजय, राजेश साहू, रमण साहू और भुनेश्वर निभाएंगे।

नगर पंचायत अध्यक्ष नंदेश्वर साहू ने बताया कि दशहरा महोत्सव रोहांसी की संस्कृति और पहचान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दशहरा केवल एक धार्मिक उत्सव ही नहीं, बल्कि अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश देने वाला पर्व है। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, शोभायात्रा और रावण दहन का आयोजन किया जाएगा, ताकि नगर के सभी लोग इसमें शामिल होकर उत्सव का आनंद ले सकें।

अध्यक्ष ने आगे बताया कि समिति जल्द ही अपनी बैठक कर महोत्सव की रूपरेखा तय करेगी, जिसमें मंचन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, सुरक्षा व्यवस्था और नगर की सजावट जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। स्थानीय नागरिकों और नगरवासियों ने समिति गठन का स्वागत करते हुए कहा कि इस बार का दशहरा महोत्सव निश्चित रूप से यादगार और भव्य होगा।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

2 thoughts on “नगर पंचायत रोहांसी में दशहरा की धूम, समिति ने थामा आयोजन का जिम्मा”

Leave a Comment