नगर पंचायत पलारी के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में नवीन रसोईघर का भव्य शुभारंभ

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

October 28, 2025


**पलारी।28 अक्टूबर**
नगर पंचायत पलारी स्थित *पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय* में आज मध्यान्ह भोजन वितरण के लिए निर्मित *नवीन रसोईघर (किचन)* का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर *विधायक प्रतिनिधि ऋषि साहू* मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं *जनभागीदारी सदस्य श्रीमती उर्मिला बांधे* विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के *प्राचार्य श्री ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी* ने की। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकगण — *रश्मि साहू (HM मिडिल), विक्की प्रधान (HM प्रायमरी), आलिया खान, श्रेया वर्मा* एवं *भव्य देव भगत* उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि *ऋषि साहू* ने कहा कि “मध्यान्ह भोजन योजना विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और पोषण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह नवीन रसोईघर बच्चों को स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।”

विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। कार्यक्रम के अंत में *प्राचार्य श्री ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी* ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकगणों का आभार व्यक्त किया ।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment