नई CSP बनीं सुश्री योगीताबाली खापर्डे, जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

TEKRAM KOSLE

September 25, 2025

रिपोर्टर टेकराम कोसले

Masb news

जांजगीर। जिले के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। हाल ही में निरीक्षक से डीएसपी पदोन्नत हुईं सुश्री योगीताबाली खापर्डे को नया CSP जांजगीर नियुक्त किया गया है। वे हाल ही में ट्रांसफर होकर जांजगीर-चांपा आई हैं। पुलिस अधीक्षक  विजय पाण्डेय (IPS) ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

सुश्री खापर्डे को थाना जांजगीर, चौकी नैला, साइबर सेल और पुलिस कंट्रोल रूम नोडल का चार्ज सौंपा गया है। इसके साथ ही जिले के अन्य पुलिस अधिकारियों के कार्यभार में भी बदलाव किया गया है।

🔹 DSP कविता ठाकुर को IUCAW (महिला एवं बालक विरुद्ध अपराध अनुसंधान इकाई), महिला सेल, परिवार परामर्श केंद्र और अजाक (अनुसूचित जाति-जनजाति अपराध प्रकोष्ठ) का नोडल बनाया गया है।
🔹 SDOP प्रदीप कुमार सोरी (अकलतरा मुख्यालय) को उनके वर्तमान नोडल क्षेत्र – थाना अकलतरा, मुलमुला, बलौदा व चौकी पंतोरा के साथ-साथ थाना पामगढ़ का प्रभार सौंपा गया है।
🔹 DSP जितेंद्र खूंटे के स्थानांतरण के बाद, DSP सतरूपा तारम को अजाक्स का चार्ज दिया गया है।

इस फेरबदल के साथ जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस प्रशासन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। नए अधिकारियों से कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में मजबूती आने की संभावना जताई जा रही है।

सह संपादक

Share this content:

1 thought on “नई CSP बनीं सुश्री योगीताबाली खापर्डे, जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल”

Leave a Comment