धुरकोट में जेंडर समानता और महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प

SARJU PRASAD SAHU

December 9, 2025

जांजगीर चांप।धुरकोट मंगलदीप मॉडल क्लस्टर धुरकोट में आज जेंडर समानता और महिला हिंसा रोकथाम को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीआरपी खिलेश्वरी साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी केडरों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में महिलाओं से जुड़कर उनके अधिकार, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करें। साथ ही अधिक से अधिक महिला समूह बनाने पर भी जोर दिया।

जेंडर मास्टर ट्रेनर अनिता घृतलहरे ने महिला हिंसा, साइबर अटैक एवं डिजिटल सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने ‘साँप-सीढ़ी’ आधारित खेल के माध्यम से महिलाओं के जीवन चक्र में होने वाले भेदभाव और चुनौतियों को सरल तरीके से समझाया, जिससे सभी केडरों को वास्तविक परिस्थितियों की बेहतर समझ मिली।

कार्यक्रम में मंगलदीप मॉडल क्लस्टर धुरकोट के FLC, RPRP, आरबीके, पोषण BRP, कृषि सखी, पशु सखी, तथा सक्रिय महिलाओं की व्यापक भागीदारी रही। इसके साथ ही क्लस्टर के अध्यक्ष गणेशी चंद्रा और जेंडर BRP केकती महंत भी उपस्थित थे।

यह कार्यक्रम महिलाओं को जागरूक करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और समुदाय स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment