“धार्मिक यात्रा बना हादसे का सफ़र — तुरतुरिया जा रही पिकअप पलटी, एक की मौत, 17 घायल”

TEJASWI NATH SONI

October 31, 2025

5 गंभीर घायलों को सिम्स बिलासपुर किया गया रिफ़र

कसडोल/बलौदाबाज़ार, 31 अक्टूबर 2025/
ग्राम भोथीडीह, थाना मस्तूरी (जिला बिलासपुर) से धार्मिक स्थल तुरतुरिया (कसडोल) दर्शन के लिए निकले कैवर्त परिवार के साथ बड़ा हादसा हो गया। दर्शन के लिए रवाना हुई पीकअप वाहन क्रमांक CG 07 AW 4726 (चालक साखन कुमार साहू पिता दुजे राम साहू निवासी ठाकुर देवा, थाना मस्तूरी) डोंगरीडीह थाना लवन के पास पलट गई।

दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हुए हैं। बताया गया कि वाहन के पीछे का चक्का बेरिंग सहित टूट जाने से वाहन असंतुलित होकर पलट गया। वाहन में करीब 30 सदस्य सवार थे जो परिवार सहित तुरतुरिया धार्मिक स्थल जा रहे थे।

🕯 मृतक का विवरण

  • नाम: राम प्रसाद कैवर्त्य

  • पिता का नाम: रामलाल कैवर्त

  • उम्र: 55 वर्ष

  • निवासी: ग्राम भोथीडीह, थाना मस्तूरी


🚑 सिम्स बिलासपुर रिफ़र घायल

  1. कु. प्रिया कैवर्त, पिता जोहित लाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी भोथीडीह थाना मस्तूरी

  2. खिलेश कैवर्त, पिता परमेश्वर कैवर्त, उम्र 10 माह, निवासी भोथीडीह थाना मस्तूरी

  3. श्रीमती त्रिवेणी कैवर्त, पति जोहित, निवासी ग्राम भोथीडीह थाना मस्तूरी

  4. श्रीमती गंगा कैवर्त, पति परमेश्वर कैवर्त, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम तरौद थाना अकलतरा

  5. नितेश कैवर्त, पिता अंगद कैवर्त, उम्र 26 वर्ष, निवासी भोथीडीह थाना मस्तूरी

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment