शिखा दास (MASB NEWS)
महासमुन्द (पिथौरा) छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय सिन्हा ने किसान मनबोध की निराशा आत्महत्या का प्रयास को अति दुखद शर्म नाक घटना कहा , धान खरीदी में लिमिट कम करने का गम्भीर आरोप भाजपा सरकार पर लगाया, किसान नेता संजय सिन्हा ने छत्तीसगढ में हो रहे धान खरीदी के लचर व्यवस्था एवं खरीद प्रणाली को लेकर प्रदेश की भाजपा की साय सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया इसी चक्कर मे टोकन नही कटने के कारण आज किसान मनबोध गाड़ा उम्र(65)साल ग्राम बोडरीदादर सेनभाटा ने परेसान होकर आत्महत्या करने के प्रयास में अपना गला ब्लेड से काट कर लहुलुहान हो गया तथा घायल अवस्था मे उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा 112 के माध्यम से रवाना किया गया पीड़ित किसान की स्तिथि नाजुक बताई जा रही है
किसान तीन से चार दिनों से टोकन काटने के लिए चॉइस सेंटर का चक्कर काट रहा था
*किसान का टोटल 1एकड़ 40 डिसमिल जमीन है किसान नेता सिन्हा ने आघे अपने विज्ञप्ति में कहा कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी लगभग 20 दिन से भी अधिक समय बीत चुके हैं।किंतु सरकार की गलत नीतियों के कारण खरीद केंद्र में लिमिट बहुत ही कम होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
तेईस के चुनाव में प्रदेश की साय सरकार प्रदेश के किसानों से जो वायदे किए थे
उससे पीछे भाग रही है। किसान आज अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है पूर्वर्ती भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार को* याद कर रही है।
*किसान कांग्रेस नेता संजय सिन्हा ने आगे अपने विज्ञप्ति में कहा कि इस बार किसानों को धान* बेचने के लिए टोकन काटने को जूझना पड़ रहा है तुंहर एप सिमित समय के लिये खुलता हैं और चंद मिनटों में ही बंद हो जाता है,
💥 दरअसल
सुबह निर्धारित समय मे कुछ देर के लिये ही एप खुलता है इस समय सभी किसान टोकन के लिए प्रयाश करते हैं
,इसमे कुछ ही किसान सफल हो पाते और बमुश्किल दो से चार मिनट में एप बन्द हो जाता है
यही वजह है कि ज्यादातर किसान चॉइस सेंटर में जाकर टोकन के लिए लाइन लगाने को मजबूर हैं
पूरे प्रदेश में यही तसवीर साफ नजर आ रही है
इसका जीता जागता उदाहरण मनबोध गाड़ा बोड़रीदादर सेनभाटा का किसान है व पूर्व की कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार में कोई किसान परेशान नही थे जबकि अभी वर्तमान भाजपा की साय सरकार से पूरे प्रदेश के किसान परेशान हैं तथा सिन्हा मीडिया के माध्यम से तुरन्त घायल किसान को मदद के लिए शासन प्राशासन से तत्काल 2 लाख की मांग किया है!