धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जिले के जनजातीय बाहुल्य 46 गांव में विशेष शिविर शुरू।

SARJU PRASAD SAHU

June 15, 2025

सरजू प्रसाद साहू।

बलौदाबाजार-भाटापारा शत प्रतिशत पात्र लोगों को किया जाएगा योजनाओं से लाभान्वित।

बलौदाबाजार-: 15 जून 2025/भारत सरकाऱ के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जनजातीय बाहुल्य गांव में सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत जिले के 46 जनजातीय बाहुल्य गांवों में विशेष शिविर का आयोजन 15 जून से प्रारम्भ किया गया है। विशेष शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों की मौजूदगी में पात्र लोगों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार विशेष शिविर की निगरानी के लिए विकासखंड स्तर पर मॉनिटरिंग कमिटी का गठन किया गया है। इसके साथ ही निरीक्षण हेतु तिथि व ग्राम का भी निर्धारण किया गया है।

अभियान के तहत जिले के विकासखण्ड कसडोल के 21 गांव, बलौदाबाजार के 13, भाटापारा के 10 एवं विकासखंड सिमगा के 2 जनजातीय बाहुल्य गांव शामिल हैं। 15 जून से 30 जून तक चलने वाले अभियान में हितग्राहियों क़ो पात्रातानुसार सभी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।शिविरों में राशन कार्ड, आधार कार्ड,आयुष्मान कार्ड, वयोवृद्ध कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि,जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र,पीएम उज्जवला गैस कनेक्शन,जनधन खाता, मनरेगा जॉब कार्ड, पेंशन योजना, मुद्रा लोन, पीएम विश्वकर्मा योजना, मातृ एवं शिशु कल्याण ,टीकाकरण, आंगनबाड़ी से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई जायेंगी।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment