
रिपोर्टर टेकराम कोसले
Masb news
देवरघटा। मंगलदीप मॉडल क्लस्टर धुरकोट के अंतर्गत बालाजी ग्राम संगठन देवरघटा में आज जेंडर समानता को लेकर एक वृहद स्तर की बैठक आयोजित की गई। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अभियान नई चेतना 4.0 के तहत आयोजित किया गया, जो 25 नवंबर से 23 दिसंबर 2025 तक पूरे देश में संचालित हो रहा है।
बैठक का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की बराबर पहुंच, बराबर अवसर, और एक आवाज—समानता के लिए संकल्प को मजबूत करना था। कार्यक्रम के दौरान “बैठक में बोलूं, सभा में कहूं, अपनी बात–अपनी सोच, मेरी आवाज–मेरा वजूद” जैसे प्रेरणादायी विषयों पर चर्चा की गई, जिसमें महिलाओं को अपनी बात निडरता से रखने और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिलाई जेंडर समानता की शपथ
कार्यक्रम की शुरुआत सामाजिक कार्यकर्ता व जेंडर बीआरपी अनिता घृतलहरे द्वारा की गई। उन्होंने महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और समान अवसरों वाले समाज के निर्माण पर जोर देते हुए सभी उपस्थित सदस्यों को जेंडर समानता की शपथ दिलाई।
इसके साथ ही जेंडर बीआरपी केकती महंत ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला।
बैठक में बड़ी संख्या में महिलाएं रहीं उपस्थित
कार्यक्रम में आरबीके सत्यभामा साहू, सीनियर सीआरपी ममता साहू, सक्रिय महिला रजनी पांडे, दुर्गेश्वरी वैष्णव, कृषि सखी गुंजन बर्मन, लेखा बर्मन, जानकी, सुनीता साहू, सरस्वती, सुकवरां सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
इसके अलावा बालाजी बी.ओ. देवरघटा की सभी पदाधिकारी एवं EC सदस्य भी कार्यक्रम का हिस्सा बने।
अभियान से बढ़ेगी महिलाओं में जागरूकता
नई चेतना 4.0 के तहत आयोजित यह बैठक ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के बीच जेंडर समानता, आत्मविश्वास, अधिकारों और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और पुरुषों के बीच