थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाले 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

SARJU PRASAD SAHU

April 13, 2025

आरोपी को भैंसापसरा बलौदाबाजार में अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित पकड़ा गया

कार्यवाही में आरोपी से ₹14,000 कीमत मूल्य का 01 किलो 400 ग्राम गांजा किया गया जप्त

ऑपरेशन विश्वास के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब बनाने वाले, जुआ सट्टा एवं मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले अंवैधानिक तत्वों की धरपकड कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में भैंसापसरा बलौदाबाजार में मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाले 01 आरोपी को पकड़ा गया है। मुखबिर सूचना पर *दिनांक 12.04.2025 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा भैंसापसरा बलौदाबाजार में घेराबंदी कर बिक्री करने के लिए अवैध मादक पदार्थ गांजा रखने वाले आरोपी जीत भारती को पकड़ा गया है।*

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा पहले *आरोपी जीत भारती एवं उसके झोपडीनुमा घर का सुक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया, जिसमें आरोपी से एक झिल्ली में भरा हुआ* अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। तलाशी कार्रवाई पश्चात मिले *गांजा का विधिवत तौल कार्यवाही कराया गया, जिसमें कुल 01 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया* जिसे विधिवत जप्त किया गया है। *उक्त गांजा का बाजार मूल्य ₹14,000 है।* कि प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 356/2025 धारा 20B NDPS एक्ट पंजीबद्ध कर, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।

आरोपी- जीत भारती उम्र 24 वर्ष निवासी दीनदयाल चौक तिल्दा थाना नेवरा जिला रायपुर वर्तमान निवासी भैंसापसरा बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली

जप्ती- अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 01 किलो 400 ग्राम कीमती ₹14,000

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

1 thought on “थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाले 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार”

Leave a Comment