थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले शराब कोचियों की धरपकड़ के लिए चलाया गया अभियान

SARJU PRASAD SAHU

April 12, 2025

बलौदा बाजार-भाटापारा -: पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 06 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

आरोपियों को बलौदाबाजार नगर के भैंसापसरा, संजय कॉलोनी, केसरवानी मंगल भवन के पीछेस ग्राम रसेड़ा एवं ग्राम करमदा में अवैध रूप से बिक्री करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया

अलग-अलग मामलों में आरोपियों से ₹45,850 कीमत मूल्य का 415 पाव देशी मसाला शराब किया गया जप्त

ऑपरेशन विश्वास” के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में *आज दिनांक 12.04.2025 को थाना सिटी कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा बलौदाबाजार नगर में भैंसापसरा, केसरवानी मंगल भवन के पीछे, संजय कॉलोनी, ग्राम रसेड़ा एवं करमदा में घेराबंदी कर, अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 06 आरोपी शराब कोचियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से ₹45,850 कीमत मूल्य का 415 पाव देशी मसाला शराब जप्त* किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्घ कर, आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपियों के नाम

1. सरोज भारती उम्र 42 साल निवासी भैंसापसरा बलौदाबाजार थाना सिटी सिटी कोतवाली

2. सुशील भारती उम्र 22 साल निवासी भैंसापसरा बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली

3. जगदेव जायसवाल उर्फ भीमा उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम रसेड़ा थाना सिटी कोतवाली

4. भोलाराम सोनी उम्र 54 वर्ष निवासी केसरवानी मंगल भवन के पीछे बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली

5. गौरव सेन उम्र 37 वर्ष निवासी संजय कॉलोनी बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली

6. हरि नारायण खूंटे उम्र 39 साल निवासी ग्राम करमदा थाना सिटी कोतवाली

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment