थाना पाण्डुका पुलिस बनी मानवता की मिसाल, एक्सीडेंट के घायलों को पेट्रोलिंग गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल,,

MOTI LAL

August 31, 2025

थाना पाण्डुका पुलिस बनी मानवता की मिसाल, एक्सीडेंट के घायलों को पेट्रोलिंग गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल,,

गरियाबंद/ पाण्डुका-:थाना पाण्डुका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की है। जानकारी के मुताबिक दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पेट्रोलिंग दल तत्काल मौके पर पहुंचा और घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाकर नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस की इस संवेदनशील पहल से घायलों को समय पर उपचार मिल पाया और उनकी जान बच सकी। स्थानीय लोगों ने भी पाण्डुका पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

ग्रामीणों कहना है कि इस तरह की त्वरित कार्रवाई पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करती है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि जरूरतमंदों की मदद करना ही पुलिस का सबसे पहला कर्तव्य है।

पाण्डुका पुलिस की यह मानवीय पहल पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

प्रधान संपादक

Share this content:

Leave a Comment