थाना पलारी पुलिस ने अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

September 27, 2025


पलारी, 27 सितंबर 2025: थाना पलारी के सहायक आरक्षक राजेंद्र ठाकुर और आरक्षक कृष्णा यादव ने मानवता का उदाहरण पेश करते हुए ग्राम कोदवा में सड़क दुर्घटना में मृत एक अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया।

जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर को ग्राम कोदवा में सड़क दुर्घटना में मृतक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई थी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए पलारी नगर लाया गया। मृतक के किसी भी वारिस या परिजन की अनुपस्थिति में, पुलिस कर्मियों ने विधि विधान के अनुसार अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया।

27 सितंबर को थाना पलारी पुलिस ने मृतक का कफन-दफन कर अंतिम संस्कार किया। यह पहल थाना पलारी पुलिस की मानवता और संवेदनशीलता को दर्शाती है।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

1 thought on “थाना पलारी पुलिस ने अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया”

Leave a Comment