
बलौदाबाजार, 11 अक्टूबर 2025/ पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में कसडोल पुलिस एवं साइबर सेल टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से कुल ₹13,37,744 कीमत मूल्य का अवैध गांजा, स्कॉर्पियो वाहन और स्कूटी जप्त किया है।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को थाना कसडोल एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम छरछेद में घेराबंदी कर स्कॉर्पियो और स्कूटी में गांजा की तस्करी कर रहे दो व्यक्तियों — रामनाथ पटेल (35 वर्ष) एवं ओमप्रकाश साहू (26 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम पिसीद को पकड़ा।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर दोनों वाहनों की सघन जांच की गई, जिसमें अलग-अलग पैकेटों में भरा 39.718 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। उक्त गांजा का बाजार मूल्य ₹3,17,744 आंका गया है। साथ ही, गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन (CG22 U9020) और जुपिटर स्कूटी (CG04 PK2915) को भी जब्त किया गया, जिनकी कुल कीमत क्रमशः ₹10,00,000 और ₹20,000 है।
इस प्रकार पुलिस द्वारा की गई इस संयुक्त कार्यवाही में कुल ₹13,37,744 मूल्य का अवैध सामान जप्त किया गया है।
पुलिस ने इस संबंध में थाना कसडोल में अपराध क्रमांक 625/2025 धारा 20(ख) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में असामाजिक तत्वों, अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। समाज में नशा एवं अपराध मुक्त वातावरण बनाने हेतु पुलिस की यह कार्रवाई महत्वपूर्ण कदम है।
आरोपियों के नाम —
1️⃣ रामनाथ पटेल (35 वर्ष), निवासी ग्राम पिसीद, थाना कसडोल, वर्तमान निवासी ग्राम छरछेद
2️⃣ ओमप्रकाश साहू (26 वर्ष), निवासी ग्राम पिसीद, थाना कसडोल
जप्ती विवरण —
अवैध गांजा: 39.718 किलोग्राम (कीमत ₹3,17,744)
स्कॉर्पियो वाहन क्र. CG22 U9020 (कीमत ₹10,00,000)
जुपिटर स्कूटी क्र. CG04 PK2915 (कीमत ₹20,000)
कुल जप्त सामान का मूल्य: ₹13,37,744
प्रशासन द्वारा, ऐसे बदमाशों को कड़ी से कड़ी सजा देवें
ताकि गलती दोबारा न हो