तीन लाख से अधिक राशन कार्ड धारकों क़ो मिला एकमुश्त चावल।

SARJU PRASAD SAHU

June 25, 2025

सरजू प्रसाद साहू।

बलौदाबाजार, 25 जून 2025/ राज्य शासन के निर्देशानुसार सार्वजानिक वितरण प्रणाली अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के तहत जिले के राशन कार्ड धारकों क़ो तीन माह का एकमुश्त चावल दिया जा रहा है। जिले के कुल 376111 राशन कार्ड धारियों में से अब तक 3 लाख कार्डधारियों क़ो माह जून, जुलाई और अगस्त का चावल एकमुश्त वितरण किया गया है तथा शेष कार्डधारियों क़ो 30 जून तक वितरित कर दिया जाएगा।

खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार चावल के अतिरिक्त अन्य राशन सामग्री जैसे शक़्कर, चना, नमक एवं गुड़ का वितरण नागरिक आपूर्ति निगम में स्टॉक की उपलब्धता के आधार पर माह जून, जुलाई एवं अगस्त 2025 का प्रतिमाह पृथक पृथक वितरण किया जाएगा।जिले का पहुंचविहीन क्षेत्र में संचालित 9 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में माह जून, जुलाई, अगस्त एवं सितम्बर 2025 का भण्डारण कर एकमुश्त वितरण कराया जा रहा है ताकि बारिश में खाद्यान्न उठाव करने में राशन कार्डधारियों क़ो किसी प्रकार की परेशानी न हो।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment