डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर कलेक्टर सहित अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

TEJASWI NATH SONI

December 6, 2025

बलौदाबाजार, 6 दिसम्बर 2025। भारत के संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के पुरोधा एवं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि (महापरिनिर्वाण दिवस) पर शनिवार को जिला मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

 

कलेक्टर दीपक सोनी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहेब के राष्ट्रनिर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान और सामाजिक समानता की स्थापना के लिए उनके संघर्ष को स्मरण किया।

 

अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ती गौते एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. संजय गुहे ने भी प्रतिमा पर पुष्प समर्पित कर नमन किया। अधिकारी–कर्मचारियों ने मौन रखकर बाबा साहेब के आदर्शों को स्मरण किया और संविधान में निहित मूल्यों — समानता, न्याय और बंधुत्व — को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में संयुक्त जिला कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment