जूटमिल में मोटर सायकल चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, चोरी पैशन प्रो वाहन बरामद, आरोपी गया जेल।

SARJU PRASAD SAHU

June 17, 2025

सरजू प्रसाद साहू।

रायगढ़, 17 जून 2025 — जूटमिल पुलिस ने चोरी की मोटर सायकल बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने डुमरमुडा निवासी रामप्रसाद यादव (उम्र 23 वर्ष) को पकड़ा, जिसके कब्जे से पैशन प्रो मोटर सायकल (क्रमांक CG 13 YU 7684) बरामद की गई है। यह वही वाहन है जिसकी चोरी की रिपोर्ट 15 जून को डुमरमुडा निवासी मदन कुमार बरेठ (उम्र 36 वर्ष) ने थाना जूटमिल में दर्ज कराई थी। रिर्पोटकर्ता ने बताया था कि 14 जून को प्रतिदिन की तरह ही उसने अपनी मोटर सायकल घर के बाहर खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया।

मामले में जूटमिल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित विवेचना आरंभ की और अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 217/2025 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान गांव वालों और प्रार्थी से पूछताछ और मुखबीर से मिली जानकारी के बाद संदेह डुमरमुडा निवासी रामप्रसाद यादव पर गया, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने उक्त वाहन को चोरी कर ट्रांसपोर्टनगर बस स्टैंड के पास स्थित एक कचरा गोदाम में छिपा रखा है।

आरोपी के निशानदेही पर चोरी गई मोटर सायकल जब्त कर ली गई। आरोपी रामप्रसाद यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, आरक्षक शशिभूषण साहू और लखेश्वर पुरसेठ की विशेष भूमिका रही, जिनके प्रयास से चोरी की गुत्थी सुलझाई जा सकी। जूटमिल पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में वाहन चोरों के हौसले पस्त हुए हैं।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment