जिला बलौदाबाजार कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद सुश्री सुमित्रा घृतलहरे ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और जिला प्रभारी अशोक आहूजा से मुलाकात की।

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

March 25, 2025

जिला ब्यूरो चीफ /तोषन प्रसाद चौबे

जिला ब्यूरो चीफ /तोषन प्रसाद चौबे

लौदाबाजार I बलौदाबाजार भाटापारा जिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त जिलाध्यक्षा सुश्री सुमित्रा घृतलहरे कसडोल विधायक संदीप साहु एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज एवं जिला कांग्रेस प्रभारी अशोक आहुजा से आत्मीय भेंट की मुलाकात की और प्रदेशाध्यक्ष  दीपक बैज से आशीर्वाद प्राप्त कर बधाई शुभकामनाएं प्रेषित कर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा यह मुलाकात शीर्ष नेतृत्व ने जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी है उसके लिए आशीर्वाद प्राप्त कर आभार व्यक्त करने और संगठन के लिए अपने जी जान से काम करके जो जिम्ममेदारी मुझे मिला है उसे पूर्हण करुँगी I हमारे पार्टी  ने महत्वपूर्ण कदम उठाया ताकि पार्टी को आगे ले जाया जाए, नए नेतृत्व का स्वागत किया गया और पार्टी के भविष्य के लिए रणनीतियों पर चर्चा की गई । इससे बलौदाबाजार भाटापारा जिले की संगठनात्मक समृद्धि के लिए कार्यकर्ता युग की शुरुआत है Iजिसमें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और कर्मठ कार्यकर्ता हम एक साथ मिलकर काम करेंगेI

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव विमल साहु प्रदेश कांग्रेस महामंत्री तरुण खटकर, प्रदेश युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष मानस पांडे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विक्रम पटेल, जिला पंचायत सदस्य अंजलि साहु, जनपद सदस्य आर्यन शुक्ला,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नीलु साहु , ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील कुर्रे, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अश्विनी वर्मा, पार्षद सुभाष राव महेन्द्र सुरतागे,काजल घृतलहरे, सरपंच घृतलहरे चाचा शामिल थेI

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

1 thought on “जिला बलौदाबाजार कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद सुश्री सुमित्रा घृतलहरे ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और जिला प्रभारी अशोक आहूजा से मुलाकात की।”

Leave a Comment