जिलाधिकारी गोंडा के सख्त तेवर के बाद भी नहीं रुक रहा अवैध मिट्टी का खनन । खोड़ारे छपिया थाना क्षेत्र भी नहीं हैं अछूते।

SARJU PRASAD SAHU

May 23, 2025

गोंडा जिले में बिना अनुमति अवैध मिट्टी खनन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खनन विभाग द्वारा कार्रवाई किए जाने के बावजूद कई इलाकों में मिट्टी का अवैध परिवहन बदस्तूर जारी है।

ताजा मामला थाना मनकापुर के मेझरिया पथित क्षेत्र का है, जहां बीती रात खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर अवैध खनन और मिट्टी ढो रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। दोनों वाहनों को थाने की सुपुर्दगी में दिया गया है। जिला खनन अधिकारी अभय रंजन ने कहा, “बिना परमिशन कोई भी खनन नहीं करने पाए, इसके लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में भी ऐसे ऑपरेशन जारी रहेंगे।” उन्होंने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर तुरंत मौके पर जाकर कार्रवाई की जा रही है।

दिशा बैठक में विधायकों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप अवैध खनन पर जिले के जनप्रतिनिधियों ने भी चिंता जताई है। कल ही जिला पंचायत सभागार में आयोजित ‘दिशा’ बैठक में कई विधायकों ने खनन विभाग पर अवैध खनन को बढ़ावा देने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने के गंभीर आरोप लगाए। इस मुद्दे को लेकर विभाग पर राजनीतिक दबाव भी बढ़ गया है।

प्रशासन अलर्ट, लेकिन अवैध खनन माफिया बेखौफ भले ही प्रशासन सख्ती दिखा रहा हो, लेकिन खनन माफियाओं के हौसले अब भी बुलंद हैं। रात के अंधेरे में लगातार मिट्टी की खुदाई और ढुलाई की जा रही है, जिससे पर्यावरणीय संतुलन और सरकारी राजस्व दोनों को नुकसान हो रहा है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment