जांजगीर में 20 से ज्यादा बदमाशों ने घर में घुसकर किया हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी समेत कई फरार

TEKRAM KOSLE

September 11, 2025

रिपोर्टर टेकराम कोसले

Masb news

जांजगीर-चाम्पा। जिले के देवरहा गांव में बीती रात एक बड़ी वारदात सामने आई, जहां 20 से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला किया। इस हमले में तलवार, चाकू और डंडों का इस्तेमाल किया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य 20 से ज्यादा लोग फरार बताए जा रहे हैं।

फरार आरोपी की तलाश तेज

मामले के मुख्य आरोपी सतीश यादव उर्फ बाटा, राजेंद्र पटेल और बल्ली उर्फ प्रांजल समेत अन्य फरार हैं। पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जेल से छूटे बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

गिरफ्तार आरोपी मनीष हंसेलिया, उमाशंकर यादव और राम केंवट हैं। जानकारी के मुताबिक ये आरोपी कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आए थे और फिर से संगठित होकर वारदात को अंजाम दिया।

विवाद की वजह: रेत-गिट्टी का कमीशन

पीड़ित लक्ष्मी प्रसाद यादव ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 9 सितंबर की रात चाम्पा निवासी राजेंद्र पटेल ने उसे फोन कर रेत-गिट्टी बिक्री में कमीशन की मांग की। जब लक्ष्मी प्रसाद ने इस पर साफ इंकार किया तो राजेंद्र पटेल अपने 20-25 साथियों के साथ देर रात उसके घर पहुंचा और हथियारों से हमला कर दिया।

पुलिस ने क्या कहा?

सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि हमले के मामले में 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही फरार आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

संपादक { समाचार }

Share this content:

Leave a Comment