जांजगीर-चांपा: पेट्रोल डालकर कार और पिकअप में लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार

TEKRAM KOSLE

May 11, 2025

रिपोर्टर टेकराम कोसले

Masb news

हरदी महामाया (बलौदा)। जिले के हरदी महामाया गांव में बीती रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहाँ एक व्यक्ति ने घर के बाहर खड़े वाहनों और मकान के हिस्से को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। आगजनी में कार और पिकअप वाहन के टायर सहित अन्य संपत्तियों को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 08 मई 2025 की रात की है। आरोपी संतोष कुमार साहू, निवासी हरदी महामाया, ने जानबूझकर कार, पिकअप, ठेला और मकान के छज्जे को निशाना बनाते हुए पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पीड़ित फागुराम देवांगन की रिपोर्ट पर बलौदा थाना में धारा 326(जी) IPC के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान गवाहों के बयान और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके आधार पर संतोष साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

यह घटना ग्रामीण क्षेत्र में दहशत का कारण बनी हुई है, वहीं पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है। अब पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

संपादक { समाचार }

Share this content:

Leave a Comment