जशपुर -: 02 सितंबर 2025 (रात्रि) थाना बगीचा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जुरूडांड में देर रात लगभग 11:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बोलेरो वाहन चालक ने तेज़ रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए लापरवाहीपूर्वक भीड़ में घुसकर एक्सीडेंट कर दिये।
💥 हादसे का परिणाम
इस दुर्घटना में 03 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।कई अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा हेतु रेफर किया गया।मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया प्रशासनिक देखरेख में जारी है।
चालक की स्थिति
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वाहन चालक नशे की हालत में था। नियंत्रण खोने के कारण उसने भीड़ पर वाहन चढ़ा दिया।
👮 पुलिस कार्रवाई
आरोपी चालक सुखसागर वैष्णव को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया बोलेरो वाहन को पुलिस ने जप्त कर लिया है।
आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 (लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाना जिससे जीवन संकट में पड़े 125(A) (नशे की हालत में वाहन चलाना एवं दुर्घटना कारित करना) 105 (हत्या सदृश लापरवाही से मृत्यु कारित करना के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
🏥 प्रशासन की तत्परता
घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर जशपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज हेतु बड़े अस्पतालों में रेफर करने की व्यवस्था की जा रही है।मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी गई और आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया गया।
📢 पुलिस का अपील
जशपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं यातायात नियमों का पालन करें भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहन की गति नियंत्रित रखें।
👉 यह घटना पूरे जिले के लिए दुखद है। पुलिस व प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने और दोषी को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाने की दिशा में त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
Bahut hi dukhad suchna hai