जशपुर पुलिस ने जुआ के विरुद्ध एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बगीचा क्षेत्र के हाई स्कूल मैदान से 06 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹84,400 नगद राशि और ताश की गड्डी भी जब्त की है।
थाना बगीचा पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग हाई स्कूल मैदान में खुलेआम जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहाँ से छह व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। मौके से नगद रुपये और ताश की गड्डी को जब्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 3 एवं 5 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पकड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं —
1️⃣ सुमित कुमार जैन (21 वर्ष) निवासी सरबकोंबो, थाना बगीचा
2️⃣ कौशल कुमार शर्मा (35 वर्ष) निवासी बगीचा
3️⃣ राजेंद्र शर्मा (60 वर्ष) निवासी महादेवडांड, थाना बगीचा
4️⃣ अविनाश सिंह (31 वर्ष) निवासी रौनी रोड, बगीचा
5️⃣ रविन्द्र कुमार (27 वर्ष) निवासी झगरपुर, बगीचा
6️⃣ अखिलेश गुप्ता (43 वर्ष) निवासी तहसील चौक, बगीचा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि जुआ, सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में किसी भी प्रकार के जुआ या सट्टा गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
⚠️ पुलिस की चेतावनी:
“कानून से ऊपर कोई नहीं — जुआ या सट्टा में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।”