जल संरक्षण हेतु ग्राम पंचायतों मे हुआ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन I

SARJU PRASAD SAHU

March 23, 2025

बलौदाबाजार/ 22 मार्च 2025/ विश्व जल दिवस के अवसर पर शनिवार क़ो राष्ट्रीय जल मिशन अंतर्गत जल शक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण एवं जल की बर्बादी को  रोकने के लिए जिले के ग्राम पंचायतों मे विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जल शपथ कार्यक्रम मे सरपंच पंच, स्व सहायता समूह की महिलाएं एवं ग्रामीणों द्वारा शपथ लिया गया। कार्यक्रम मे संगोष्ठी एवं सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें जल संरक्षण के महत्व क़ो बताया गया। इसके साथ ही जल शक्ति अभियान के उद्देश्य जल संरक्षण क़ो बढ़ावा देना, जल की बर्बादी को रोकने प्रेरित किया गया।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment