जतमई के पास भीषण सड़क हादसा: रोड रोलर से टकराई बाइक, एक युवक की मौके पर मौत

छुरा/ गरियाबंद :- गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध पर्यटन और धार्मिक स्थल जतमई के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बुधवार को उस समय हुआ जब दो युवक बाइक में सवार होकर जतमई की ओर जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जतमई के पास एक मोड़ पर खड़े रोड रोलर से तेज रफ्तार बाइक जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह खून से लथपथ होकर घटनास्थल पर ही दम तोड़ बैठा।
मृतक की पहचान परमेश्वर ध्रुव, निवासी बेलरदोना, ब्लॉक मगरलोड, जिला धमतरी के रूप में की गई है। वहीं, बाइक में पीछे सवार दूसरा युवक हादसे में बाल-बाल बचा और उसे केवल मामूली चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा लाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
बहुत दुखद
Bahut hi Khatarnak accident hua hai to aam bhai logon se Bhai bahan duaon Se nivedan karte Hain ki is samachar ko jyada Se jyada failaya aur aap surakshit Rahe satark Rahe savdhan rahen aur drive slow chalayen helmet ka upyog Karen Charon dishaon Ko dekhkar gadi chalayen khaskar samne ko bahut satkarta se dekhen jismein aapki Jaan surakshit Rahe yahi Kamna karte Hain Ham aur is news ke madhyam se humko ya jankari Mili Jo bahut hi Sundar aur ham ko surakshit karne ke liye prerit Kiya Hai