छोटे हाथों का बड़ा कारनामा: बच्चों ने खुद सजाया और जलाया रावण!

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

October 2, 2025

पलारी। विजयादशमी के अवसर पर आज पूरे क्षेत्र में रावण दहन का भव्य आयोजन हुआ। बारिश के बावजूद भी नन्हे-मुन्ने बच्चों का उत्साह कम नहीं हुआ। यह दिखाता है कि छोटे-छोटे कदम भी बड़ा संदेश दे सकते हैं।

छोटे-छोटे बच्चों ने थर्माकोल और रंग-बिरंगे पेंट से खुद रावण का पुतला तैयार किया। रंग-बिरंगे पेंट और सजावट से तैयार यह दस सिर वाला रावण बच्चों की मेहनत और कल्पनाशीलता का जीवंत उदाहरण था। बच्चे खुद पुतले को सजाने और स्थापना करने में जुटे रहे, और पूरे कार्यक्रम का आनंद लिया।

इस अवसर पर बच्चों ने यह संदेश भी दिया कि हमें रावण की तरह बुराई, झूठ और अहंकार को त्यागकर सच्चाई, अच्छाई और विनम्रता को अपनाना चाहिए। बच्चों ने खेल-खेल में यह सीख ली कि अच्छाई पर बुराई की जीत निश्चित है।

बच्चों के इस प्रयास ने सभी का दिल जीत लिया। उनके उत्साह, मेहनत और रचनात्मकता ने यह संदेश दिया कि अगर बच्चे छोटे-छोटे कदमों से सही दिशा में प्रयास करें, तो समाज में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। उपस्थित लोग बच्चों के इस अद्भुत प्रयास की सराहना करते हुए प्रेरित हुए और यह महसूस किया कि बच्चों में सही संस्कार और जागरूकता ही भविष्य का आधार है।

सह संपादक

Share this content:

3 thoughts on “छोटे हाथों का बड़ा कारनामा: बच्चों ने खुद सजाया और जलाया रावण!”

Leave a Comment