Road:छुरा से रसेला मार्ग की खस्ताहाल सड़क बनी हादसों का सबब, प्रशासन मौन

MOTI LAL

October 7, 2025

  • गड्ढों से भरी सड़क से बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा

  • बरसात में कीचड़ और जलभराव से हालत और बिगड़ी

गड्ढों से भरी सड़क से बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा
बरसात में कीचड़ और जलभराव से हालत और बिगड़ी

छुरा/ गरियाबंद:- छुरा से रसेला मार्ग की हालत दिनों-दिन बदतर होती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें पानी भरा होने के कारण हादसों का खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया है। इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले राहगीर, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता अब साफ तौर पर मुसीबत का सबब बन चुका है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग कभी भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है। रोजाना कोई न कोई वाहन चालक फिसलकर गिरता है, कई बार लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, लेकिन प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

PWD का जवाब – दिवाली के बाद होगी मरम्मत,

इस मामले में जब PWD इंजीनियर खिलावन सकारिया को अवगत कराया गया, तो उन्होंने जानकारी दी कि फिलहाल मार्ग पर कंक्रीट डलवाया जा रहा है, और दिवाली के बाद सड़क को पूरी तरह पक्का कर दिया जाएगा। हालांकि, तब तक की स्थिति को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रशासन मानो किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है।

बरसात में कीचड़ और जलभराव से हालत और बिगड़ी
कई बार शिकायत के बावजूद विभाग नहीं ले रहा संज्ञान

स्थानीय लोगों की उठी मांग – तुरंत हो मरम्मत,

क्षेत्र के ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस मार्ग की मरम्मत कार्य को दिवाली के बाद तक टालना उचित नहीं है। उनका कहना है कि इस सड़क का इस्तेमाल रोजाना सैकड़ों ग्रामीण, स्कूल जाने वाले छात्र, किसान, व्यापारी और एम्बुलेंस जैसी आवश्यक सेवाएं करती हैं। ऐसी स्थिति में सड़क की बदहाली आम जनता की जान से खिलवाड़ के बराबर है।

प्रशासन पर उठ रहे सवाल,

अब सवाल यह उठता है कि जब समस्या और खतरा सबके सामने है, तो फिर कार्य में देरी क्यों? क्या सच में कोई बड़ी दुर्घटना ही प्रशासन को जगाएगी?

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सड़क की तात्कालिक मरम्मत की जाए और दिवाली से पहले इसे सुरक्षित बनाया जाए। साथ ही प्रशासन और संबंधित विभाग को जिम्मेदारी के साथ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोका जा सके।

प्रधान संपादक

Share this content:

1 thought on “Road:छुरा से रसेला मार्ग की खस्ताहाल सड़क बनी हादसों का सबब, प्रशासन मौन”

Leave a Comment