छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर पुस्तक मेला का आयोजन

MOTI LAL

September 8, 2025

महासमुंद 8 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, विवेकानंद सभागार मचेवा में मंगलवार 9 सितम्बर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक पुस्तक मेला आयोजित किया जाएगा। पुस्तक मेला में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्री संदीप दीवान, सांसद प्रतिनिधि श्री संदीप घोष, अध्यक्ष पिटियाझर सोसायटी श्री रमेश साहू एवं छ.ग. सर्व आदिवासी समाज उपाध्यक्ष श्री कमलेश ध्रुव उपस्थित रहेंगे।

पुस्तक मेला में कला, साहित्य, विज्ञान, भाषा सहित शासकीय योजनाओं से संबंधित पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा समस्त पुस्तक प्रेमी नागरिकों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस मेले का लाभ उठाएं।

प्रधान संपादक

Share this content:

Leave a Comment