छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव होंगे श्री विकास शील

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

September 26, 2025


नवा रायपुर, 25 सितम्बर 2025।
छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन (भा.प्र.से.-1989) आगामी 30 सितम्बर 2025 को अपरान्ह से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके सेवानिवृत्ति के फलस्वरूप राज्य शासन ने श्री विकास शील (भा.प्र.से.-1994) को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त करने का आदेश जारी किया है।

सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि श्री विकास शील को आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन के पद पर पदस्थ किया गया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार जारी हुआ है।

श्री विकास शील भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1994 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएँ दी हैं। उनकी कार्यकुशलता, प्रशासनिक दक्षता और अनुभव को देखते हुए उन्हें प्रदेश का सर्वोच्च प्रशासनिक पद सौंपा गया है।

श्री अमिताभ जैन, जो वर्ष 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं, लंबे समय से छत्तीसगढ़ शासन में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएँ देते रहे हैं। मुख्य सचिव के रूप में उनके योगदान को शासन-प्रशासन में विशेष रूप से याद किया जाएगा।

शासन ने इस संबंध में आवश्यक जानकारी भारत सरकार, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिवों, संभागायुक्तों तथा सभी कलेक्टरों को भेज दी है। साथ ही आदेश को राजपत्र में प्रकाशनार्थ भेजा गया है।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

2 thoughts on “छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव होंगे श्री विकास शील”

Leave a Comment