
रिपोर्टर टेकराम कोसले
Masb news
रायगढ़, 30 सितम्बर 2025। जूटमिल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक युवक को रंगेहाथ दबोच लिया। आरोपी के पास से 90 हजार रुपये कीमत की बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस की दबिश में धराया आरोपी
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में जूटमिल पुलिस टीम ने आज सुबह मुखबिर की सूचना पर सारंगढ़ बस स्टैंड, मटन मार्केट जूटमिल के पास दबिश दी। इस दौरान एक युवक को चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाशते हुए पकड़ा गया।
आरोपी का नाम और पता
पूछताछ में युवक ने अपना नाम भावेश चौहान पिता विक्रम चौहान उम्र 28 वर्ष निवासी बोरोडीपा थाना पुसौर, वर्तमान पता किराया मकान टीवी टावर रोड जिला रायगढ़ बताया।
बाइक चोरी की वारदात का खुलासा
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने यह बाइक 22 सितंबर को कोडातराई स्थित केडिया ट्रेडर्स पेट्रोल पंप के पास से चोरी की थी। प्रार्थी रुकमन कुमार सारथी की रिपोर्ट पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 342/2025 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज किया गया था।
बाइक बरामद, आरोपी जेल भेजा गया
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AW 1639 बरामद की। आरोपी भावेश चौहान को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इन लोगो के लिए ठोस कार्रवाई ज़रूरी है ✊”
Doston ko Kadi se Kadi Saja milao bhai taki Kisi bhai ka bike y kuchh bhi chori n Kar paye