जिला ब्यूरो चीफ महासमुंद/परमेश्वर सोनवानी
Most recent
More
September 13, 2025
जिला ब्यूरो चीफ महासमुंद/परमेश्वर सोनवानी
नर्रा(महासमुंद) – उच्च शिक्षा छत्तीसगढ़ शासन से पहुँचे उप संचालक प्रोफेसर दयाशंकर जगत अपने जन्म स्थान नर्रा के कुलदीप निगम हायर सेकेण्डरी स्कूल के सभागार मे बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए युवा शक्ति को आह्वान करते हुए कहा ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती, आसमा तुम्हारा हैं, पर याद रखो चाहे जितनी भी उड़ान भर लो एक दिन जमीं मे आनी ही पड़ेगी। अपने मातापिता और गुरु का सम्मान करते हुए खूब उन्नति करें। उच्च शिक्षा के लिए ए मत समझो की पैसा कहाँ से आएगा अपने लक्ष्य पर ध्यान रखो। उक्त बातें अपने गृह ग्राम के युवा छात्रों को सम्बोधित करते हुए बीते दिनों को याद किया, उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए हर संभव मदद करने का वादा किया। इस अवसर पर प्रो जगत ने छात्रों को एक्टिविटी आधारित अध्ययन करने और वर्तमान कक्षा के पाठ्यक्रम को पूरे मन से पढ़ने की सलाह दिया।
इस अवसर पर कोमाखान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डा पुरुषोत्तम झा ने बच्चो से उच्च शिक्षा के उद्देश्य एवं लक्ष्य प्राप्ति के लिए अपने अंतर्मन मे ऊर्जा का संचार कर उपभोग करें। देश का भविष्य गांव में तरासी जा रही हैं। उन्होंने कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के छात्रों को अधिकाधिक संख्या में समीपस्थ कोमाखान महाविद्यालय में उच्च अध्ययन हेतु प्रवेश लेने का आह्वान किया।
युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है ✨