ग्राम रवेली में अग्निवीर किशोर यादव का स्वागत, सात महीने की कठिन ट्रेनिंग के बाद घर लौटे युवा अग्निवीर, गांव में खुशी का माहौल,
छुरा / गरियाबंद:- ग्राम पंचायत जरगांव के आश्रित ग्राम रवेली में रविवार का दिन गर्व और उत्साह से भर गया, जब गांव के होनहार युवा अग्निवीर किशोर यादव सात महीने की कठोर सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर घर लौटे। उनके आगमन पर गांव में हर्ष का माहौल छा गया और ग्रामीणों ने मिलकर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया।
कार्यक्रम में युवा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता पुनितराम ठाकुर और ठकेश्वर चन्द्राकर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने किशोर यादव के उज्ज्वल करियर की कामना करते हुए उनके साहस, कठिन परिश्रम और देशभक्ति की सराहना की। अतिथियों ने कहा कि किशोर यादव ने अपनी लगन और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर न केवल ग्राम रवेली बल्कि पूरे क्षेत्र और यादव समाज का नाम रोशन किया है।
किशोर यादव की सात महीने की कड़ी ट्रेनिंग बैंगलुरु में सम्पन्न हुई है। प्रशिक्षण के बाद उन्हें मथुरा में पोस्टिंग मिली है, जहां वे अगले 20 दिनों बाद अपनी ड्यूटी ज्वाइन करेंगे। घर वापसी पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और जयकारों के बीच उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर उनके पिता निर्मल यादव, माता नंदनी यादव, दादा पंचराम यादव, दादी पार्वती यादव, सरपंच रूपउराम ध्रुव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में आनंद यादव, लक्ष्मी यादव, नरेश यादव, डेश्वरी यादव, टीकम यादव, डीगेश्वरी यादव, हेमंत यादव, तेजेश्वरी यादव, रामेश्वर ध्रुव, माखन लाल, कुलेश्वर निर्मलकर, खिलेश्वर ध्रुव, शिवम राजपूत, मिथलेश यादव, चुम्मन पटेल, लीलांबर कश्यप, दुलेश टंडन, भुनेश्वर यादव, हरिराम ठाकुर, भारत लाल, लक्ष्मीनारायण पटेल, येमन ध्रुव, मुरली साहू, तिलक यादव, खेमन यादव, सुब्रत यादव, सोनू, गौकरण पटेल, नीलकमल, छातेश्वर, फागेश्वर, भोजराज, योगेंद्र सहित गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए।
ग्रामवासियों ने कहा कि किशोर यादव जैसे युवाओं की सफलता नई पीढ़ी को प्रेरित करती है और देश सेवा के प्रति उत्साह बढ़ाती है। कार्यक्रम देर शाम तक उत्साह, सम्मान और देशभक्ति के माहौल के साथ चलता रहा।