ग्राम मुड़पार में पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ आदि देव महादेव व सुवा महारानी पूजन

TEJASWI NATH SONI

October 19, 2025

खरोरा, मुड़पार:

ग्राम मुड़पार में इस वर्ष भी पुरातन परंपराओं का पालन करते हुए भक्ति और संस्कृति का संगम देखने को मिला। ग्राम के सर्व आदिवासी समाज की संयुक्त तत्वाधान में आदि देव महादेव, सुवा महारानी एवं आदिशक्ति बुद्धदेव की विधिवत पूजा-अर्चना और फूल कुचलना अनुष्ठान श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।

 

🙏 यह आयोजन सदियों से चली आ रही सांस्कृतिक धरोहर और परंपरा का प्रतीक माना जाता है, जो ग्रामवासियों के आस्था और एकता को दर्शाता है।

 

🌺 कार्यक्रम के तहत गौरी गौरव स्थापना एवं शिव महारानी भाव रूप आयोजन ग्राम के मध्य स्थल पर पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। आयोजन में महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक परिधानों में सजधज कर लोकनृत्य, लोकगीत और पूजा में भाग लिया।

 

👧 बच्चों ने भी पारंपरिक परिधानों में लोकगीतों और नृत्यों के माध्यम से छत्तीसगढ़ी संस्कृति का मनमोहक प्रदर्शन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

 

💐 आयोजन में प्रमुख रूप से गैदीबाई ध्रुव, धनेश्वरी ध्रुव, बुधियारिन ध्रुव, पुष्पा ध्रुव, परी साहू, राशि साहू, उर्वशी साहू एवं लुमिनिया साहू ने विशेष सहभागिता कर ग्राम की सांस्कृतिक पहचान को जीवंत किया।

 

✨ इस पारंपरिक आयोजन से पूरे ग्राम में भक्ति, उल्लास और सामाजिक एकता का अद्भुत वातावरण बना रहा।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment