ग्राम पंचायतों की योजना अब डिजिटल! युक्तधारा पोर्टल से मिलेगा स्मार्ट निर्माण समाधान

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

September 11, 2025

जिला ब्यूरो चीफ/तोषन प्रसाद चौबे

बलौदाबाजार, 11 सितंबर 2025: महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत सभी विकासखंडों में तकनीकी सहायक, बीएफ़टी और रोजगार सहायकों को युक्तधारा पोर्टल पर प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश और जिला पंचायत की सीईओ दिव्या अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों के लिए निर्माण कार्यों की संतृप्ति के आधार पर कार्य योजना तैयार करना है। इसके तहत प्रथम चरण में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उपयुक्त कार्यों का चयन किया जाएगा।

युक्तधारा पोर्टल एक भू-स्थानिक योजना पोर्टल है, जिसे ग्रामीण विकास मंत्रालय और इसरो द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है। पोर्टल का मुख्य उद्देश्य मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी विभिन्न ग्रामीण योजनाओं के लिए भू-स्थानिक डेटा का उपयोग कर सटीक और प्रभावी योजना बनाना है।

यह पोर्टल जीआईएस आधारित ग्राम पंचायत स्तरीय योजनाओं की सुविधा प्रदान करता है। मनरेगा के तहत अनुमेय कार्यों को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है—भू-स्थानिक रूप से विश्लेषित कार्य (GAW) और गैर-GAW कार्य। युक्तधारा पोर्टल भू-स्थानिक और रिमोट सेंसिंग तकनीक के माध्यम से संभावित कार्यों के लिए स्व-चालित सुझाव भी प्रदान करता है।

इस प्रशिक्षण से जिले की ग्राम पंचायतों को निर्माण कार्यों की योजना बनाने में तकनीकी सशक्तिकरण मिलेगा और योजना की पारदर्शिता व प्रभावशीलता बढ़ाने में मदद होगी।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment