
रिपोर्टर टेकराम कोसले
Masb news
बलौदाबाजार-बिलाईगढ़। कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम देवरीकला में डांस प्रतियोगिता के दौरान हुई गंभीर मारपीट की घटना का पुलिस ने 28 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 03 अपचारी बालक सहित कुल 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण
ग्राम देवरीखुर्द एवं ग्राम देवरीकला के ग्रामीणों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद का परिणाम डांस प्रतियोगिता कार्यक्रम के दौरान हिंसक झगड़े के रूप में सामने आया। आरोपियों ने चाकू और लोहे के चुड़ा से हमला कर एक ग्रामीण को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जबकि 06 अन्य लोगों को सामान्य चोटें आईं।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस ने घरपकड़ अभियान और आकस्मिक दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
कुल 09 आरोपियों को घटना के 28 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू और लोहे का चुड़ा भी जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपी
1. दिलेश्वर दास वैष्णव, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम देवरीकला थाना कसडोल
2. हरिशंकर कैवर्त, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम देवरीकला थाना कसडोल
3. डुगेश्वर वैष्णव, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम देवरीकला थाना कसडोल
4. हुमेंद्र पैकरा, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम देवरीकला थाना कसडोल
5. बालेश्वर वैष्णव, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम देवरीकला थाना कसडोल
6. धनेश्वर ध्रुव, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम देवरीकला थाना कसडोल
7. 03 अपचारी बालक (नाबालिग)
पुलिस की अपील
कसडोल पुलिस ने बताया कि किसी भी प्रकार के सामुदायिक कार्यक्रमों में शांति बनाए रखना आवश्यक है। छोटे विवादों को आपसी सहमति से सुलझाना चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Kadi se Kadi Saja sunana
प्रशासन द्वारा, ऐसे बदमाशों को कड़ी से कड़ी सजा देवें
ताकि गलती दोबारा न हो
Kadi se kache Saja mil chahie
इन लोगो के लिए ठोस कार्रवाई ज़रूरी है ✊”